बार-बार मायके जाती थी दुल्हन, पति को पता चली हकीकत, खिसक गई पैरों तले जमीन

सूरज कुमार गुप्ता. बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कोरंधा थाना क्षेत्र में महिला ने अपने पति के साथ मिलकर प्रेमी की हत्या कर दी. पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. महिला का नाम परमेश्वरी तिर्की है. उसका गांव के ही रामफेर के साथ अवैध प्रेम संबंध काफी साल से चल रहा था. शादी होने के बाद भी उसका प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा हुआ था. इस दौरान दोनों की कई बार मुलाकात हुई. जल्द ही महिला के पति को इस बारे में पता चल गया.

महिला ने अपने प्रेमी से दूरी बनाना शुरू कर दिया था लेकिन प्रेमी को यह नागवार गुजर रहा था. प्रेमी ने महिला को 30 मई की रात मिलने बुलाया. परमेश्वरी ने आने से इनकार कर दिया. प्रेमी ने उसे धमकाया. यही बात परमेश्वरी को बुरी लग गई. उसने पति को भी इस बारे में बता दिया. फिर दोनों ने प्रेमी का कत्ल करने की योजना बना ली. 31 मई को सुबह जब महिला का प्रेमी टॉयलेट के लिए लिड़ीपोखरा के तालाब के पास पहुंचा तो वहां परमेश्वरी और उसके पति ने उसकी हत्या कर दी. लाश को तालाब में फेंक दिया.

पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक का महिला के साथ लंबे समय से प्रेम संबंध था. धीरे-धीरे राज खुलता चला गया. पता चला कि परमेश्वरी ने अपने पति के साथ मिलकर ही अपने प्रेमी की हत्या की थी. आरोपी पति-पत्नी अब सलाखों के पीछे हैं. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है. एक बार फिर से अवैध संबंध का नतीजा किसी की हत्या पर ही जाकर रुका.

Leave a Comment