शिलांग में 10 दिन से लापता राजा की मिली बॉडी, पत्नी की हो रही तलाश

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में शादी के बाद कारोबारी राजा और उनकी शिलांग अपने हनीमून पर गए थे. यहां से दोनों पति-पत्नी पिछले 10 दिनों से लापता थे. परिवार को अच्छी खबर की आस थी, लेकिन अब उनकी आखिरी उम्मीद भी टूट गई है. राजा रघुवंशी की बॉडी शिलांग में खाई से मिली है. फिलहाल बॉडी को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. तो वहीं पत्नी सोनम की अभी भी तलाश की जा रही है.  ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा और सोनम रघुवंशी का पिछले कई दिनों से कोई सुराग नहीं मिल रहा था. पुलिस की टीम लगातार दोनों को खोजने की कोशिश कर रही थी.

घना कोहरा और मूसलाधार बारिश के बीच काफी मुश्किल से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि इस इलाके में 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश की वजह से सर्च ऑपरेशन को लगातार रोकना पड़ रहा है. शिलांग पुलिस की अलग-अलग टीम ओसरा हिल के घने जंगलों में इंदौर से गए पति और पत्नी को तलाश कर रही है.

जानें क्या है पूरा मामला

30 साल के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी की 11 मई को ही इंदौर में शादी हुई थी. शादी के बाद दोनों ने सबसे पहले गुवाहाटी जाकर मां कामाख्या देवी के दर्शन किए. इंदौर से 20 मई को सुबह 9 बजे बेंगलुरु होते हुए गुवाहाटी पहुंचे थे. 23 मई को मेघालय के शिलांग पहुंचे. 2 दिन से परिवार के लोगों उनके संपर्क में थे लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो परिवार के 2 सदस्य इमरजेंसी फ्लाइट से शिलांग पहुंच गए.

बड़े भाई सचिन रघुवंशी और चचेरे भाई अर्पित रघुवंशी ने बताया कि पहले तो यही लगा कि नेटवर्क का इशू होगा. इस वजह से बात नहीं हो पा रही है. 24 मई को भी दोनों को फोन बंद आए. 23 मई को आखिरी बार मां से उनकी बातचीत हुई थी. सोनम के भाई गोविंद ने गूगल मैप के जरिए उनके फोटो से आसपास की लोकेशन ट्रेस कर पता लगाया तो रेंट पर एक्टिवा गाड़ी देने वाले की जानकारी मिल गई. जब उसे फोटो भेजा तो उसने कहा कि हां दोनों ने मेरे से एक्टिवा गाड़ी लेकर ओसरा हिल गए थे. लोकल पुलिस से पता चला की एक्टिवा पहाड़ी क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली थी.

Leave a Comment