‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले ही कर रही धड़ाधड़ कमाई, एडवांस बुकिंग में ‘केसरी 2’ को पछाड़ा, बिक गए इतने टिकट

अक्षय कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्काई फोर्स’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस मल्टी स्टारर फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, श्रेयस तलपड़े, जैकलीन फर्नांडिस, नरगिस फखरी और नाना पाटेकर सहित और भी कई बड़े स्टार नजर आएंगे। ये फिल्म इस शुक्रवार यानी 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन इसने रिलीज से पहले ही मेकर्स को मालामाल करना शुरू कर दिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ खूब कमाई कर रही है और सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने भारत में अब तक 2.5 करोड़ रुपये से ज्याादा की एडवांस कमाई कर ली है।

हाउसफुल 5 की एडवांस बुकिंग

मेकर्स हाउसफुल 5 को 2डी फॉर्मेट में रिलीज कर रही है और पहले ही दिन इसके 11 हजार से ज्यादा शो चल जाएंगे। अब तक फिल्म के 1 लाख के करीब टिकट बिक चुके हैं और इसने 2.5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। ट्रेड वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, हाउसफुल 5 की बुधवार की शाम तक ही 11,553 शो के लिए 84,916 टिकटें बिक चुकी हैं। फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी है, ऐसे में मेकर्स को उम्मीद है कि गुरुवार को फिल्म की एडवांस बुकिंग में उछाल आ सकता है।

एडवांस बुकिंग में केसरी चैप्टर 2 को छोड़ा पीछे

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, एडवांस बुकिंग के मामले में ‘हाउसफुल 5’ ने अक्षय की पिछली फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन स्टारर केसरी चैप्टर 2 ने एडवांस बुकिंग में 1.84 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से ये फिल्म पहले ही केसरी चैप्टर 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब देखना ये है कि ये ‘स्काई फोर्स’ से आगे निकल पाती है या नहीं। अक्षय कुमार, निमृत कौर, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्टारर स्काई फोर्स ने एडवांस बुकिंग के मामले में 3 करोड़ 78 लाख कमाए थे।

हाउसफुल सीरीज की फिल्में

हालांकि, ‘हाउसफुल 4’ की एडवांस बुकिंग पर नजर डालें तो ‘हाउसफुल 5’ अभी भी इससे पीछे है। 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज हुई ‘हाउसफुल 4’ ने एडवांस बुकिंग में ही 8 करोड़ कमा लिए थे। वहीं ओपनिंग डे पर फिल्म ने 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। सीक्वल के मामले में हाउसफुल के सभी भाग सफलरहे हैं। इस सीरीज की पहली फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय के साथ अर्जुन कपूर, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता और जिया खान नजर आए थे। फिल्म ने 119 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था। इसके बाद 2012 में आई हाउसफुल 2, 2016 में रिलीज हुई हाउसफुल 3 और 2019 में रिलीज हुई हाउसफुल 4 भी सफल रहीं।

1 thought on “‘हाउसफुल 5’ रिलीज से पहले ही कर रही धड़ाधड़ कमाई, एडवांस बुकिंग में ‘केसरी 2’ को पछाड़ा, बिक गए इतने टिकट”

Leave a Comment